फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ाच स्कूल में नहीं पहुंची पहली और तीसरी कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम शुरू कर दिया, किताबें भेजी नहीं
विज्ञापन

ननखड़ी की बड़ाच पाठशाला में नहीं पहुंची किताबें
पहली और तीसरी के विद्यार्थी हो रहे हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के प्राथमिक स्कूल बड़ाच में शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक पहली और तीसरी कक्षा की अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें नहीं पहुंच पाई हैं। इससे विद्यार्थी और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ाच में शैक्षणिक सत्र 2019-20 शुरू हो चुका है, लेकिन यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को अभी तक पुस्तकें ही नहीं दी गई। प्राथमिक पाठशाला बड़ाच में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जा रही है। एसएमसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्कूल में नया सत्र बीस दिन पहले शुरू हो चुका है। अब तक किताबें नहीं पहुंची हैं। पहली और तीसरी कक्षा के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें नहीं दी गई हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से किताबें मुहैया करवाने की मांग की है। बीईईओ ननखड़ी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी स्कूल में पहली और तीसरी कक्षा अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें नहीं भेजी गई हैं। इस बारे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें