फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहणी सुविधा योजना से गृहणियों को मिल रहा लाभ : सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए। प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने जिले के कल्पा ब्लॉक की पांच पंचायतों की 30 गृहिणियों को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन

कल्पा ब्लॉक की पंचायत ख्वांगी, शुदारंग, पांगी, बारंग और दूनी पंचायत की पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए। इस योजना में अब तक किन्नौर जिले के तीनों ब्लॉकों में प्रथम चरण में 483, दूसरे चरण में 337 और तीसरे चरण में 68 गैस कनेक्शन दिए गए हैं। सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट अभिभाषण में की गई घोषणा को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है। इस मौके पर जिला नियंत्रक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी सुरेश चंदेल, निरीक्षक अमित कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील नेगी, महामंत्री चंद्र पाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें