फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के सिलेंडरों ने तबाह किया अधिकांश घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडरों के धमाकों से दहला कोटी गांव
विज्ञापन

आग लगते ही एक के बाद एक कई सिलिंडर फटे
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। भीषण अग्निकांड के दौरान कोटी गांव सिलिंडरों के धमाकों से दहल गया। एक के बाद एक कई सिलिंडर फट गए। इससे आग और भड़क गई। अगर समय रहते सिलिंडरों को बाहर निकाल लिया जाता तो नुकसान शायद कम होता। आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है था लेकिन सिलिंडर फटने से ऐसा नहीं हो सका। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर कोटखाई , जुब्बल और ठियोग से दमकल दस्ते पहुंचे। इसके बाद आग को काबू किया जा सका। ग्रामीणों ने राहत कार्य में सहयोग किया। आग से प्रभावित पदम सिंह, नीरज गांगटा, अशोक गांगटा, राधो देवी, हाकम सिंह, लोकिंद्र सिंह, भोपिंद्र सिंह ने बताया कि यदि समय पर दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंचती को पूरा गांव राख हो जाता। गांव में करीब 40 घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। अगर गांव सड़क से दूर होता तो नुकसान और हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें