फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ की लागत से चकाचक होगा 17 किलोमीटर एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
22 करोड़ से चकाचक होगा एनएच-5
विज्ञापन

क्रेश बैरियर के अलावा सड़क की टारिंग और मेटलिंग होगी
बीरबल नेगी
सांगला(किन्नौर)। नेशनल हाईवे प्राधिकरण करोड़ों रुपये की लागत से करीब 17 किलोमीटर सड़क की हालत सुधारेगा। किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पोवारी से लेकर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ चौक से तेलंगी और पांगी कैंची होते प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा तक जल्द एनएच का कायाकल्प होगा। केंद्र से सड़क सुरक्षा के लिए क्रेश बैरियर के अलावा मेटलिंग, टारिंग और सड़क को चौड़ा किया जाएगा। पोवारी से प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा तक 17 किलोमीटर सड़क की हालात को चकाचक करने के लिए केंद्र से 22 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। सड़क की हालात सुधरने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश महिला सचिव भाजपा सुनीता नेगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रीतेश्वरी नेगी, भाजपा जिला अध्यक्षा देवऋषि नेगी, उपाध्यक्ष मीना नेगी, जिला महासचिव कन्या नेगी, सचिव सत्या देवी नेगी, कोषाध्यक्ष मोहिनी नेगी, कार्यालय सचिव कविता नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्षा रविना नेगी, प्रधान दुन्नी वीणा नेगी, प्रधान तेलंगी सती नेगी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने का कि सडक़ के दुरुस्त होने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित आसपास क्षेत्र के हजारों की आबादी वाले लोगों को अपनी नकदी फसल सेब, मटर, राजमाह सहित कई अन्य उत्पाद को मंडियों में पहुंचाने में लाभ मिलेगा। साथ ही साथ पूर्व की तरह हिचकोले खाते हुए सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडल रामपुर के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि पोवारी जीरो प्वाइंट से कल्पा तक जल्द सड़क की हालत सुधारी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें