फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिका मिस और सोहिल बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रितिका मिस और सोहिल का मिस्टर फेयरवेल का खिताब
विज्ञापन

सनशाइन पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर में मंगलवार को विदाई समारोह मनाया गया। समारोह में स्कूल प्राचार्य सुषमा मखैक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, रूद्र प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्कूल की नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। समारोह की शुरुआत में छात्रों ने कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्कूल से विदा ले रहे छात्रों के लिए स्पून होल्डिंग, पेपर डांस, क्लाथ फोल्डिंग, ब्लून डांस और रैंप वॉक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोहा। इसमें अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान मिस एवं मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें मिस फेयरवेल के खिताब से रितिका और मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सोहिल नेगी को नवाजा गया। इसके बाद छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी, फिल्मी और किन्नौरी गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक आदर्श देश के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका रहती है, आज का युवा ही कल का भविष्य है। मुख्यातिथि ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल शिक्षक वर्ग और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें