फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक किशोरी लाल ने नवाजे शिक्षक और एसएमसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक किशोरी लाल ने नवाजे
विज्ञापन

शिक्षक और एसएमसी सदस्य
शिक्षा खंड निरमंड में समग्र शिक्षा अभियान का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के शिक्षा खंड निरमंड में रविवार को समग्र शिक्षा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी योगराज और बीआरसी मदन लाल ठाकुर ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि किशोरी लाल ने शैक्षणिक ढांचे में गुणात्मक सुधार लाने के लिए समाज के सभी समुदायों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के बिना इसमें सुधार संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के समग्र विकास और सुधार पर सामूहिक भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने प्राथमिक, मिडिल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में बेहतर कार्य करने वाले अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिसमें प्राथमिक स्तर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिल्लागे, मातला, कोयल और घाटू स्कूल शामिल रहे। इस मौके पर जिला आईईडी समन्वयक शमशेर सिंह ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी बीर सिंह सहित विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापकों और एसएमसी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें