पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान को सराहा
नेरवा। व्यापार मंडल नेरवा ने पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान पर हर्ष जताया है। पुलिस के अभियान की सबने सराहना की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से अभी तक सैकड़ों युवक नशे के जाल से फंसने से बच गए हैं।
व्यापारमंडल नेरवा व पंचायत प्रतिनिधियों ने नेरवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की सराहना की है। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा, कोषाध्यक्ष मोनू सूद व समस्त व्यापारियों, नेरवा पंचायत के उप प्रधान नरेश भिख्टा, बीडीसी सदस्य मनोहर शर्मा, प्रधान नीलो देवी सहित समस्त लोगों ने कहा कि एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर व उनकी टीम ने डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में इस काले धंधे पर शिकंजा कसा है। एएसआई जसवंत सिंह व अमर सिंह, एचसी अश्वनी कुमार, सनी बोध, अंकुश, कांस्टेबल बुद्धि, प्रकाश, मनोज तोमर, सुभाष, प्रवीण, गौरव एवं अन्य पुलिस कर्मियों व होम गार्ड जवानों का विशेष योगदान रहा है । उन्होंने पुलिस को आश्वासन दिया कि स्थानीय लोग भी इस मुहिम में पुलिस के साथ सहयोग के लिए दिन रात तैयार हैं।