फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्रोतरी में धारगौरा और चित्रकला में झाकड़ी स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में धारगौरा, चित्रकला में झाकड़ी स्कूल जीता
विज्ञापन

पद्म छात्र स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित
उपमंडल के आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वीरवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पाठशालाओं से आए छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में उपमंडल के आधा दर्जन स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर पद्म छात्र स्कूल में प्रश्नोत्तरी, मैथ, ओलंपियाड और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रामपुर छात्र स्कूल, नोगली, दत्तनगर, गौरा, झाकड़ी और रचोली स्कूल से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में धारगौरा स्कूल के वंश और अक्षांश ने पहला, दत्तनगर स्कूल के अमन नेगी और देवू थापा ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में धारगौरा स्कूल के नितिश और रीचा प्रथम, छात्र स्कूल रामपुर के आर्यन और शेर सिंह द्वितीय रहे। सेकेंडरी वर्ग में छात्र स्कूल रामपुर के अमन नेगी और कशिश ने पहला, नोगली स्कूल के आशुतोष और कल्याणी ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में झाकड़ी स्कूल के समर जोशी ने प्रथम और नोगली स्कूल के अक्षय ने द्वितीय स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में झाकड़ी स्कूल की अंजलि जोशी ने पहला और छात्र स्कूल रामपुर के आशीष ने दूसरा स्थान पाया। सेकेंडरी वर्ग में झाकड़ी स्कूल की प्रिया प्रथम और छात्र स्कूल रामपुर के आयुष शर्मा द्वितीय रहे। मैथस ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में नोगली स्कूल की सुषमा प्रथम और झाकड़ी स्कूल के मोहित ने द्वितीय स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में झाकड़ी स्कूल की पूनम प्रथम और छात्र स्कूल रामपुर के अनूप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सैकेंडरी वर्ग में नोगली स्कूल के पंकज ने पहला और छात्र स्कूल के देवांग ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि शशि भूषण श्याम ने विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य रोशन वर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ठाकुर सेन बिष्ट, खंड पर्यवेक्षक खेम चौहान, सरिता शर्मा, प्रभात चंद, दीपक शर्मा, राजेश सहित शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें