फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज को जल्द मिले स्थाई प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में हो स्थायी प्राचार्य की तैनाती
विज्ञापन

एबीवीपी ने सरकार से जल्द इस संबंध में मांगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी रामपुर कॉलेज इकाई ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से कॉलेज में जल्द स्थायी प्राचार्य की तैनाती की मांग की है। इस दौरान इकाई ने जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद भी कॉलेज बंद नहीं किए जाने पर रोष जताया।
शिमला जिला प्रशासन ने भारी ठंड और बर्फबारी के चलते सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों और महाविद्यालयों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की थी, परंतु रामपुर कॉलेज में अवकाश नहीं किया गया। इकाई के अध्यक्ष राहुल फांकर और सचिव रोबिट ठाकुर के अनुसार इसके कारण छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द 4800 संख्या वाले रामपुर महाविद्यालय में प्राचार्य की स्थायी नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों भारी बारिश से रामपुर कॉलेज के बॉक्सिंग रिंग की दीवार ध्वस्त हो गई और इससे जनजातीय छात्रावास के लिए बना रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कॉलेज के साथ लगते एनएच में भी चट्टानों के गिरने से सिलसिला जारी है। इन दिनों कॉलेज में विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। इकाई ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए प्रदेश सरकार से कॉलेज स्थायी प्राचार्य की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें