फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक परिचालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि भत्ता और ओवर टाइम
विज्ञापन

न मिलने से कर्मचारी परेशान
चालक परिचालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पथ परिवहन रिकांगपिओ के चालक एवं परिचालकों को रात्रि भत्ता और ओवर टाइम न मिलने पर परिवहन मजदूर संघ की रिकांगपिओ इकाई ने रोष जताया है।
विज्ञापन

मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, रिकांगपिओ इकाई के प्रधान विपन कुमार, सचिव संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों योगेंद्र, कुलदीप, रमेश चंद हंसराज, राजकुमार, सुरेंद्र और भूपेंद्र के अनुसार रिकांगपिओ डिपो कमाऊपूत के नाम से जाना जाता है, लेकिन डिपो के चालकों और परिचालकों को लगभग डेढ़ वर्षों से न तो रात्रि भत्ता दिया जा रहा है न ही ओवरटाइम। जिससे कर्मचारियों में प्रबंधन और सरकार के प्रति गहरा रोष है। कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। रिकांगपिओ डिपो में चालक परिचालक दिन रात कड़ाके की ठंड में 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन उन्हें न तो ओवरटाइम दिया जा रहा है न ही रात्रि भत्ता मिलता है। इसी संबंध में संघ क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ को एक मांग पत्र भी सौंपेगा। शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेगा जिसकी जिम्मेवारी हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें