फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में फिर एनएच किनारे भूस्खलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में फिर एनएच किनारे भूस्खलन
विज्ञापन

मलबे की चपेट में आई दो गाड़ियां, खासा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण आए दिन भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही हैं। शुक्रवार को भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से एनएच-5 पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी, वहीं शनिवार को पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में दो गाड़ियां आ गईं। इन वाहनों को काफी क्षति पहुंची है। इंदिरा मार्केट से पाटबंगला तक पहाड़ी की तरफ वाहन पार्क किए जाते हैं। ऐसे में भूस्खलन के बाद अब वाहन मालिकों को अपने वाहनों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। शनिवार शाम करीब पांच बजे जब इस स्थान पर भूस्खलन हुआ तो यहां वाहन पार्क किए गए थे। अचानक हुए इस भूस्खलन से दो गाड़ियां मलबे की चपेट में आने से दोनों वाहनों की काफी क्षति पहुंची है। शुक्रवार को भी इसके साथ लगते सफेद ढांक में पहाड़ी से पत्थर के गिरने के कारण एनएच पांच चार घंटे तक बाधित रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें