फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियो पंचायत में ग्लेशियर की जद में आए सेब हजारों पौधे और पांच दोघरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमखंड की चपेट में आए
विज्ञापन

एक हजार पौधे, कई दोघरियां
सुन्नी डोगरी के लिमनांग, आंकतांग नाले में आया हिमखंड
प्रशासन ने हिमखंड के संबंध मेें जानकारी से किया इंकार
अमर अजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में अब मौसम की बेरुखी से लोगों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। जिले के पूह खंड की लियो पंचायत के सुन्नी डोगरी के लिमनांग और आंकतांग नाले में हिमखंड आने से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
वीरवार देर रात को ग्रामीणों की कई दोघरियों सहित करीब एक हजार सेब के पौधे जिसमेें बादाम, खुमानी, चूल्ली और बेमी आदि शामिल हैं, हिमखंड की जद में आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लियो गांव के ग्रामीण छिमेत दोर्जे, गुलाब सिंह और रविंद्र कुमार जब गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर सुन्नी-डोगरी नाले की तरफ गए तो वह वहां हिमखंड के कारण दोघरियों और बगीचे में हुई तबाही को देखकर दंग रह गए। इसकी सूचना लियो के पूर्व प्रधान पीडी नेगी और पूर्व उपप्रधान सोनम नेगी ने हांगरंग पटवारी को दी। इस हिमखंड के कारण संभल राम नेगी 2 दोघरियां, 100 पौधे, जगत सिंह नेगी 1 दोघरी 200 पौधे, पूर्व प्रधान पीडी नेगी 200 पौधे, पूर्व उपप्रधान सोनम नेगी 2 दोघरियां 250 पौधे, रविंद्र नेगी 100 पौधे, प्रेमचंद नेगी 100 पौधे और रणवीर नेगी के 100 पौधे चपेट में आए हैं। इस तरह लियो गांव के ग्रामीणों के करीब 1050 पौधे सहित पांच दोघरियां हिमखंड की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व प्रधान पीडी नेगी, पूर्व उपप्रधान सोनम नेगी, रविंद्र कुमार नेगी, गुलाब सिंह नेगी, छिमेत नेगी, जगत नेगी, संभल राम नेगी, प्रेम चंद नेगी और रणवीर नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से समय रहते मौके का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। एडीएम पूह शिव मोहन सैनी ने इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में किसान-बागवानों को नुकसान पहुंचा है तो राजस्व टीम को इसके नुकसान के आकलन के लिए मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें