फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीतियों के विरोध में उतरे कर्मचारी
विज्ञापन

रिकांगपिओ में बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल जारी
मांगें पूरी न होने तक जारी रखें हड़ताल : यूनियन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में बीएसएनएल कर्मचारियों ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीएसएनएल कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन

ऑल यूनियन और एसोसिएशन के बैनर तले बीएसएनएल के सभी अधिकारी और कर्मचारी, दूरसंचार विभाग भारत सरकार की बीएसएनएल विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला किन्नौर डीईटी जीएस नेगी ने बताया कि कर्मचारी पूरे भारतवर्ष में दूरसंचार विभाग की बीएसएनएल विरोधी नीतियों के चलते करनी पड़ रही है और उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि इस लड़ाई में सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। यूनियन ने बीएसएनएल के अस्तित्व को बचाने, बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन करवाने, तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, पेंशन अंशदान भारत सरकार के नियमों के अनुसार करने, द्वितीय वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, निगम की सभी अचल संपत्तियों को बीएसएनएल के नाम हस्तांतरित करना, पेंशन संशोधन को वेतन संशोधन से ना जोड़ने और निगम को तोड़कर अलग मोबाइल कंपनी बनाने का विरोध किया है। इस मौके पर एसएनईए से अगरसेन नेगी, जय संत नेगी, मंगत राम रस्तोगी, एआईजीईटीओ से धीरज मेहता, बीएसएनएलईयू के सचिव दयालू राम नेगी और अध्यक्ष ब्रह्मानंद नेगी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल को जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें