फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन

रामपुर, ज्यूरी और रिकांगपिओ में निकाली आक्रोश रैलियां
मोमबत्ती जलाकर दी जवानों को श्रद्धांजलि, उचित कार्रवाई की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/ज्यूरी/रिकांगपिओ। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। रामपुर, ज्यूरी और रिकांगपिओ सहित अन्य क्षेत्रों में हमले के बाद से कैंडल मार्च और प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामपुर बाजार से होकर एनएच पांच पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विहिप ने आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने रामपुर के पुराने बस स्टैंड में पाकिस्तान का झंडा भी फूंका। संगठन के वक्ताओं ने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान को सही जवाब पूरी तैयारी के साथ देने का समय आ गया है। अन्यथा देश के वीर जवानों पर कायराना हमले जारी रहेंगे। संगठन के सदस्यों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस अवसर पर विभाग संयोजक बजरंग दल अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता, जिला महामंत्री रवि मेहता, सहमंत्री नितेश, प्रोमिला देवी, सरोज, राकेश, अशोक, विष्णु, जयदयाल मेहता, हरीश, श्याम और रतन शर्मा सहित परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, ज्यूरी में भी पुलवामा में आत्मघाती हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। व्यापार मंडल ज्यूरी ने जवानों की आतंकी हमले में हुई मौत पर ज्यूरी का सारा बाजार बंद कर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे ज्यूरी के मेमोरियल पार्क में ज्यूरी के व्यापार मंडल के व्यापारी, सामाजिक कल्याण समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, मून लाइट क्लब ज्यूरी के सदस्य, जेपीएस स्कूल, टैक्सी और ऑटो यूनियन समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। जहां पर वीर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। तिरंगा और बेनर-पोस्टर लिए लोगों ने ज्यूरी के मुख्य बाजार से उनू महादेव मंदिर और फिर वापस मेमोरियल तक आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अंत में शहीदों को श्रद्धांजली दी गई और आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला कर प्रार्थना भी की गई।
इस मौके पर जय प्रकाश धंगल, पंजू कपिला, सुनील शर्मा, अरुण शर्मा, तुंगेश्वर शर्मा, अशोक कुमार, बृज मोहन, देवराज नेगी, मोहन मेहता, अरविंद सूद, रामभगत बंसल, सतीश शर्मा, सुंदर खोजान, हेमंत वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, अनीता नेगी, शकुंलता सुनेल, सोनू ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रा सुनेल, संजय सोनी, रॉकी धंगल, अनिल चगंवी, हिम्मत चगंवी, कृष्ण दत्त शर्मा, राजेंद्र, प्रदीप धीमान, देवेंद्र सुनेल, कृष्ण मसोई, सुनील गुप्ता, आनंद नेगी, चंद्र मोहन, बलदेव सोनी और जिया लाल चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापार मंडल रिकांगपिओ और स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्ती जलाकर सुरक्षा बलों की शहादत को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब नारे लगाए। इस अवसर पर मोहन कुमार, सोहन, जसविंद्र, काबुल सिंह, श्याम लामा, विजय शर्मा, हरविंद्र सिंह और निखिल शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें