फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बगीचे में आधुनिक तरीके से बागवानी करें बागवान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक तरीके से बागवानी करें बागवान
विज्ञापन

आनी वैली ग्रोवर ऐसोसिएशन ने बैठक में किया आह्वान
बैठक में पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
आनी(कुल्लू)। वन विश्राम गृह च्वाई में आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीदों की आत्मा की शांति के लिए को दो मिनट का मौन रखा गया और एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री राहत कोष को 11 हजार रुपये की राशि देने का प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आनी ग्रोवर एसोसिएशन का गठन बागवानों के उत्थान के लिए किया गया है। एसोसिएशन हर बागवान को बेहतर बागवानी के गुर सिखाने के लिए विशेषज्ञों की मदद से हर जानकारी उपलब्ध करवाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि सभी बागवान अपने बगीचों में आधुनिक तरीके से बागवानी करें। बेरोजगार युवाओं को बागवानी क्षेत्र एक बहुत बड़ा आय का स्रोत है। आनी और निरमंड क्षेत्र का हर बागवान 31 मार्च तक एसोसिएशन का सदस्य बन सकता है। मार्च में एसोसिएशन की एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, इसमें बागवानों को पौधे में दी जानी वाली न्यूट्रीशन के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ को बुलाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि बागवानी क्षेत्र में महिलाओ की भागीदारी बहुत अधिक होती है। इसलिए महिला बागवानों को भी सेब की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके लिए गांव-गांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र ठाकुर, संजीव, वीरेंद्र परमार, हरिकृष्ण शर्मा, श्याम ठाकुर, हरीश कायथ, संजय कायथ, पवन, लच्छी राम, ओमप्रकाश ठाकुर, आत्मा राम, योगेश परमार, प्रदीप ठाकुर, गुड्डू ब्रह्मचारी, भागचंद, चमन ठाकुर, रणजीत, जयसिंह ठाकुर, देवी सिंह, संजय कुमार, रोहित ठाकुर, योधराज, प्रकाश ठाकुर, रॉकी ठाकुर, रणबीर और डिवेन ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें