फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों उपभोक्ता बढ़े, व्यवस्था वही पुरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष सेन

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। वर्ष 1972 की सेक्शन स्ट्रेंथ पर विद्युत बोर्ड रामपुर चल रहा है। ऐसे में हजारों उपभोक्ता आए दिन परेशानियां झेलने के लिए मजबूर हैं। नोगली से लेकर ज्यूरी क्षेत्र में बीते चार दशक में उपभोक्ताओं की संख्या में तो काफी वृद्धि हुई है, लेकिन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वहीं पुरानी व्यवस्था चल रही है। क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की मार पड़ रही है, जिसके चलते आए दिन बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं।
रामपुर विद्युत मंडल में वर्ष 1971 के बाद विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वर्तमान समय में नोगली से लेकर ज्यूरी तक विद्युत बोर्ड के कुल 18 हजार उपभोक्ता हैं। आधुनिकता के साथ-साथ विद्युत बोर्ड में किए जाने वाले बदलावों के कुछ खास तरक्की नहीं हो पाई है। रामपुर मंडल में जहां 140 कर्मचारियों की आवश्यकता रहता है, वहीं वर्तमान में यह केवल 72 स्टाफ कर्मी ही बच पाए हैं। इनमें से 40 प्रतिशत स्टाफ ऐसा है, जिसकी आयु सीमा 50 से अधिक है। वहीं कई कर्मियों के चोटिल और जख्मी होने के कारण भी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने के लिए उपयुक्त स्टाफ की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मरों में आए दिन ओवरलोडिंग के कारण बिजली कट की समस्या रहती है। मुख्य बाजार रामपुर सहित रचोली क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चलते कई घरों में विद्युत उपकरण जल चुके हैं। हालांकि रामपुर शहर में बिजली समस्या को दूर करने के लिए 29 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, इनमें से 10 ट्रांसफार्मरों का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अब भी बद्तर बनी हुई है।
विद्युत बोर्ड रामपुर के अधिशासी अभियंता वरूण शर्मा के अनुसार कर्मचारियों की कमी को लेकर विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर सूचित किया जाता है। नई भर्ती करना सरकार के अधिकारक्षेत्र में है।
विज्ञापन

लोक संपर्क अधिकारी विद्युत बोर्ड शिमला अनुराग पराशर ने कहा कि हाल ही में बोर्ड में 804 नई भर्तियां हुई हैं, जिन्हें जल्द ही आवश्यक स्थानों पर तैनात किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने बजट में भी 1000 नई भर्तियां करने का प्रस्ताव रखा है। विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें