क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
जीतने वाले को मिलेंगे 51 हजार
रचोली के दरशाई में ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
विभिन्न क्षेत्र की टीमों के खिलाड़ी स्पर्धा में दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की रचोली पंचायत के दरशाई में युवक मंडल की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को रचोली पंचायत प्रधान लाल चंद ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। पंचायत उप प्रधान नारायण दास और बीडीसी सदस्य शीला देवी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहीं। इस अवसर पर आयोजक कमेटी और खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
युवक मंडल प्रधान राजेश और सचिव राहुल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में उपमंडल की विभिन्न टीमें दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25 हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि यदि युवा वर्ग नशे के खात्मे के लिए आगे आएगा तो नशे को समाज से दूर किया जा सकता है। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर मनोज चौहान, देवेंद्र भंडारी, तिलक राज, कला देवी, बंटी, बिंदू नेगी, राजपाल, काका, साहिल, विक्की, डिंपल और प्रेम सहित कई अन्य मौजूद रहे।