फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में ताजा बर्फबारी से फिर बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में फिर बर्फबारी
विज्ञापन

से फिर बढ़ीं दुश्वारियां
निचले इलाकों में बारिश से ऊपरी शिमला सहित आनी में बढ़ा ठंड का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/रिकांगपिओ/ सांगला। रामपुर और किन्नौर क्षेत्र में रविवार देर रात से मौसम के बिगड़े मिजाज ने एक बार फिर से लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह से ऊपरी शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। ताजा हिमपात और बारिश होने से रामपुर और आऊटर सिराज और किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से समूचे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जनजातीय जिला किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके चलते जिला के ऊपरी क्षत्रों में बर्फबारी से पहाड़ों में एक बार फिर से सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में रुक-रुक बारिश हो रही है।
वहीं, इस मौसम से समूचा किन्नौर में फिर शीत लहर की चपेट में आ गया है। छितकुल गांव के निवासी मदन नेगी, नहर लाल नेगी, अरविंद नेगी और चोनी लाल नेगी ने बताया कि छितकुल में सुबह आठ बजे से हिमपात शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कल्पा मौसम विभाग के प्रभारी आईडी शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी तक मौसम खराब होने की उम्मीद है। कल्पा में आज तापमान अधिकतम 2.0 न्यूनतम माइनस 3.8 रहा है।
विज्ञापन

वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा सह प्रभारी गोपाल चंद नेगी ने बताया कि रोपा, कानम, नेसंग, हांगो, आसरंग, जंगी, ठंगी, रिब्बा, रिस्पा, मूरंग, बारंग, रोघी, निचार, बड़ा कंबा, युला और सागला से आगे बसों की आवाजाही बंद है। सड़क बहाल होने के बाद बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें