फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 22 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
विज्ञापन

के लिए 22 तक करें आवेदन
रामपुर की सभी पंचायतों और नप में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
एसडीएम ने योजना के सही कार्यान्वयन के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार की ओर से हाल में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित होने के लिए पात्र उम्मीदवार किसान 13 से 22 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उपमंडल की सभी पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने संबंधित विभाग अधिकारियों को इस योजना के सही कार्यान्वयन और पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एसडीएम कार्यालय में बुधवार को एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नरेंद्र चौहान ने की। एसडीएम ने राजस्व विभाग और खंड विकास अधिकारी रामपुर और ननखड़ी को इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए 14,17 और 18 फरवरी को क्रमवार रामपुर उपमंडल की सभी पंचायतों और नगर परिषद रामपुर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। योजना के तहत लघु और सीमांत किसान परिवार जिनके पास दो हेक्टेयर से कम कृषि भूमि है और उनके परिवार का कोई भी सदस्य संवैधानिक पद पर अथवा सरकारी और गैर सरकारी संस्था में कार्यरत या सेवानिवृत्त पेंशनधारी, जिनकी पेंशन 10 हजार रुपये से अधिक न हो, या फिर परिवार का कोई भी सदस्य डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आर्किटेक्ट और चार्टर्ड अकाउंटेंट न हो, लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि पात्र उम्मीदवार सभी शर्तें पूरी करते हैं तो वे अपनी बैंक पासबुक और आधार कार्ड की कॉपी के साथ अपने पटवारी, पंचायत सचिव से तुरंत संपर्क करें और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए तहसील या फिर विकास खंड कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर बीडीओ रामपुर केआर कपूर, तहसीलदार ननखड़ी वीना, तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर, नायब तहसीलदार डीएस नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें