हीना और दिव्यांश चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
लारेंस पब्लिक स्कूल च्वाई में सालाना समारोह की धूम
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के लारेंस पब्लिक स्कूल च्वाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में उप प्रधान जाबन पंचायत राज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समाज सेवक मोहन सिंह, मीना ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में मुख्यातिथि ने हीना को बेस्ट गर्ल और दिव्यांश को बेस्ट ब्वॉय के खिताब से नवाजा।
स्कूल प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर धमाल मचाया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, एकलगान, समूह गान और पंजाबी नृत्य पेश कर सबको तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। नन्हें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति देकर समा बांधा। बच्चों ने नाटी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और देश पर शहीद हुए जवानों को याद किया। अमिता ठाकुर ने मंच संचालन किया।
वहीं दीक्षा, सुमित, सुजल, युक्ति, प्रबल, पुण्य, उपेक्षा, शैलजा, दिव्यांश, पीयूष, मिष्ठी, हर्षित, खुशी, मानसी, आंचल, आलोक, अदिति राणा, शिवरंजनी, अविनाश, ललिता, मनीष, रितिका, निशांत, विवेक, स्वीटी, शबु, बबिता, पार्थ, आस्था, वंशिका, दिव्या और हार्दिक सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अवसर पर राजेंद्र, रामकृष्ण, अनिल नेगी, आत्मा राम, श्याम ठाकुर, मधु सूद, विजय, संदेशा, अमिता, बख्शी, बबिता, सुलक्षणा, जगदीश, राकेश, लाजवंती, मीना, नीलम और मंजीत सहित अन्य मौजूद रहे।