फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा मिस और सौरभ बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नोगली (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर स्कूल में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंच का संचालन श्वेता, दिव्या और शिवम और राहुल ने किया। पार्टी में मिस्टर फेयरवेल सौरभ चौहान और मिस फेयरवेल आकांक्षा को चुना गया। वहीं साक्षी शर्मा को मिस पर्सनैलिटी और दीपक भारद्वाज को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया।

दत्तनगर स्कूल के जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। छात्रा सुष्मिता, सुनीता और डिंपल ने मुंडयानूं सूली उथे टंग रखदा पर मनमोहक नृत्य पेश किया।
विज्ञापन


वहीं सिमरन ने कल हो न हो, संदीप और अनिल ने पहाड़ी रैप गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। टैडी गेम में नगीता ने पहला, गुब्बारा रेस में प्रियंका और कुशाल प्रथम, कुर्सी रेस में लक्षिता और अंजू प्रथम, मनीषा और पासंग ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया। निर्णायक मंडल में हर्ष प्रभा, दीक्षिता शर्मा और नीरू शर्मा शामिल रहे। मुख्यातिथि ने छात्रों को जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा, देवेंद्र लक्टू और चेतन शर्मा सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें