फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरैंण के ऐतिहासिक मंदिन में शिलिंग नंदी की मुर्ति क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पांडवकालीन शिवलिंग
विज्ञापन

और नंदी की तोड़ दी मूर्ति
टिक्कर के तहत नरैण गांव में सामने आया मामला
मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है युवक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। उपतहसील टिक्कर के तहत नरैण गांव के एक ऐतिहासिक मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ती तोड़ने का मामला सामने आया है। मूर्तियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मूर्ति तोड़ने के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवता के मोतमीन प्रेम राज ने पुलिस को सूचना दी कि नरैण गांव के एक मंदिर में पांडवकालीन शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्त ने पूरी तरह से तोड़ दिया है। सूचना के बाद गांव में देव आस्था से जुड़े लोग मामले को लेकर गंभीर हो गए। उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया। युवक ने मूर्ति को तोड़ने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि संजीव कुमार पुत्र हेमराज गांव निवासी शरौंथा उप तहसील टिक्कर ने हथौड़े से एतिहासिक शिवलिंग तोड़ने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि युवक प्राथमिक जांच में मानसिक परेशान लग रहा है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें