फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी से लापता नाबालिग का मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले युवक और नाबालिग को शिमला से पकड़ा है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धर पकड़ के लिए टीम शिमला भेजी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना ननखड़ी में बीते मंगलवार को एक नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। नाबालिग के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों से नाबालिग की सूचना न मिलने के बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को नाबालिग और उसे अगवा करने वाले आरोपी की शिमला में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की धर पकड़ की। नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तरूण कुमार (23), गांव डीम, तहसील जुब्बल के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दल शिमला रवाना हो गया है। आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें