फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी के ढारण में 72 घंटो से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के ढारण में 72 घंटों से बिजली गुल होने से ग्रामीण स्वयं बिजली लाइन को दुरुस्त करने के लिए जुटे हुए हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि बिजली गुल होने की समस्या बोर्ड के अधिकारियों को बताई गई थी, बावजूद इसके अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई। अब ऐसे में उन्हें स्वयं मरम्मत कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में महेंद्र सिंह, लाइक राम, प्रदीप, सुरजीत, मुरकी लाल, दुर्गा सिंह, अंकुश, सतपाल और सूरज ने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों को कई बार सूचित किया पर बोर्ड से कोई भी अधिकारी मौके न आने से ग्रामीणों को मजबूरन खुद ही लाइन को दुरुस्त करने में जुटना पड़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रामपुर वरुण शर्मा के अनुसार इस बात की जानकारी नहीं थी यदि ऐसी बात है तो जल्द ही बिजली की लाइन को दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें