फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश क्षेत्र चार दिन से अंधेरे में डूबा, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बर्फबारी से दलाश में
विज्ञापन

चार दिनों से बिजली गुल
20 ट्रांसफार्मर ठप होने से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
सरकारी कार्यालयों में बिजली गुल होने से काम बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। हाल ही में हुई भारी बर्फबारी से दलाश क्षेत्र में चार दिन से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। बत्ती गुल होने से कंपकंपाती ठंड में ग्रामीणों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। दलाश में विद्युत बोर्ड के 20 ट्रांसफार्मर ठप होने से ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। क्षेत्र में मात्र 6 ट्रांसफार्मर ही चल रहे हैं।
क्षेत्र के रिवाड़ी, रौ, चपोहल, गोहाण, गुतूधार, सारली, गंच्चछवा और गलोग गांव में बिजली न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। वहीं स्कूली बच्चों की भी पढ़ाई करने में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके अलावा लोकमित्र केंद्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि कार्यालयों में लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के घटेशवर शर्मा, पोपेंद्र, जिया लाल, त्रिलोक, कृष्णकांत, बालकृष्ण, सतीश, संदेश और नंदराम सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिजली गुल होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड दलाश के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार के अनुसार क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी से 20 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द से जल्द इन्हें दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें