फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू-शिमला मार्ग पर आज चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहडू। मौसम साफ होने के बाद तीसरे दिन रोहडू-शिमला मार्ग देर शाम वाहनों के लिए बहाल हो गया है। हालांकि सड़क बहाल होने की सूचना देरी से मिलने के बाद शनिवार को उक्त मार्ग पर पथ परिवहन निगम की कोई बस नहीं चली। अधिकारियों के अनुसार परिवहन निगम के रोहडू डिपो की अस्सी प्रतिशत ग्रामीण सड़कें अभी तक वाहनों के लिए बंद पड़ी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और मशीनें सड़क से बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

रोहडू से वाया नारकंडा और रोहडू से रामपुर के लिए सभी सड़कें अभी तक वाहनों के लिए बंद पड़ी हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश रूटों पर बस सेवा आधे तक चलाई जा रही है। परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक विनोद शर्मा के अनुसार सड़क पर फिसलन का खतरा होने के कारण शनिवार को सड़क खुलने की सूचना के बाद देर शाम रोहडू शिमला के बीच बस सेवा नहीं चलाई गई। रविवार को सुबह आठ बजे के बाद इस मार्ग पर सभी बसें चलाई जा रही हैं। क्षेत्र के अस्सी प्रतिशत रूट हिमपात के बाद तीन दिनों से अभी तक बंद पड़े हुए हैं। सड़के बहाल होने के साथ सभी मार्गों पर बस सेवा नियमित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें