फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की हो रही प्रतिनियुक्तियों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। करीब पांच हजार विद्यार्थियों की संख्या वाले पीजी कॉलेज रामपुर से शिक्षकों की हो रही प्रतिनियुक्तियों से पढ़ाई ठप हो गई है। प्रदेश विवि के बाद सबसे अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले इस कॉलेज पहले ही स्टाफ की कमी चल रही है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को चेताया है कि यदि जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो परिषद आगामी समय में उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने कॉलेज से निरंतर हो रही प्रतिनियुक्ति पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 4800 की संख्या वाले रामपुर महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान, समाज शास्त्र और अर्थशास्त्र के प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति अन्य महाविद्यालय में करवाई जा रही है, जबकि रामपुर महाविद्यालय में पहले से ही प्राध्यापकों की कमी चल रही है। चार जिलों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा मुहैया करवाने वाले इस कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी के चलते निरंतर कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार से तुरंत प्रभाव से प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिषद ने नियामक आयोग और निजी विवि में शिक्षा के व्यापारीकरण को बंद करने, बागवानी विवि नौणी और कृषि विवि पालमपुर में छात्रों से ली जा रही अत्यधिक फीस को कम करने, प्रदेश विवि में पुनर्मूल्यांकन सुविधा का प्रावधान करने, एससी, एसटी छात्रवृत्ति घोटाले कि जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिषद ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्रसंघ चुनाव को बहाल करने का मामला भी प्रमुखता से उठाया है। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष राहुल फांकर, सचिव रोबिट ठाकुर, विभाग संयोजक मनजीत नेगी, जिला संयोजक निखिल भारद्वाज, उपासना ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, चंद्रेश कश्यप, चेतना नलवा, अमन चौहान, गौरव शर्मा, शैलजा चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें