फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में कार में भड़की आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला मुख्यालय में शनिवार को एक खड़ी कार में अचानक आग भड़क गई। इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल के समीप खड़ी एक जाइलो कार संख्या एचपी 52-3932 में अचानक आग लग गई। इस आग से गाड़ी जलकर राख हो गई। वाहन मालिक अमर चंद पुत्र छेरिंग गांव बारंग किन्नौर ने बताया कि वह अपने किराए के मकान से गाड़ी की ओर आ रहा था कि अचानक उसकी गाड़ी से धुआं निकलता देख वह परेशान हो गया। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। आसपास के लोग जब कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने पहुंचे तो आग काफी भड़क चुकी थी और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद दल का कोई दमकल वाहन समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया। यदि समय रहते वाहन पहुंचता तो वाहन में लगी आग पर काबू पाय जा सकता था। सूचना के मुताबिक घटना के समय अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ का टेलीफोन भी नहीं चल रहा था। इसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ के कमांडेंट सुरेश कुमार ने बताया कि बर्फबारी के कारण टेलीफोन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्हें आग लगने की सूचना काफी देर बाद मिली, जिसके बाद दल के जवान मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें