फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी की दवाइयों और पौधों को उमड़ रही बागवानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी की दवाइयां, पौधे खरीदने उमड़ रहे बागवान
विज्ञापन

बागवानी विभाग सब्सिडी में दे रहा है बागवानों को लाभ
रामपुर, ननखड़ी ब्लॉक में 27 सौ क्विंटल दवाइयां उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भारी बर्फबारी और बारिश के बाद बागवानी विभागों के एक्सटेंशन सेंटरों में सब्सिडी पर मिलने वाली दवाई और पौधों के लिए बागवानों की खूब भीड़ उमड़ रही है। वीरवार को बागवानी विभाग के बठारा सेंटर में सराहन क्षेत्र के करीब दो सौ बागवानों को सेब की दवाई ब्लाइटोक्स सब्सिडी में बांटी गई। वहीं सराहन क्षेत्र के करीब 160 बागवान 50 फीसदी सब्सिडी वाली दवाइयां लेने बठारा फार्म पहुंचे।
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दूसरे सेंटरों गानवीं, धारगौरा, डंसा, तकलेच और नरैण आदि में बागवान इसका लाभ लेने के लिए नजदीकी सेंटरों में पहुंच रहे हैं। विभाग के मुताबिक रामपुर और ननखड़ी ब्लॉक में सरकार की ओर से करीब 27 सौ क्विंटल ब्लाइटोक्स दवाइयां सब्सिडी में बांटी जा रही हैं। इस संबंध मेें बागवानी विभाग बठारा के प्रचार अधिकारी दुर्गा सिंह नेगी ने बताया कि सराहन क्षेत्र के बठारा में करीब आठ सौ क्विंटल दवाइयां बांटी गई हैं। करीब साढ़े चार हजार सब्सिडी के रॉयल और वांस किस्म के सेब के पौधे विभाग ने बागवानों में बांट दिए हैं। इस संबंध में बागवानी विभाग रामपुर के एसएमएस केएल कटोच ने बताया कि रामपुर और ननखड़ी ब्लॉक को सब्सिडी की करीब 27 सौ क्विंटल ब्लाइटोक्स की दवाइयां आई हैं, जिसे सभी सेंटरों के माध्यम से बागवानों को बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें