फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से एक बार बंद हुई सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर आवाजाही ठप
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के सभी रूट बंद, लोग झेल रहे परेशानी
वीरवार देरशाम बहाल हुए रास्ते फिर से हुए बंद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। क्षेत्र में वीरवार रात से बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद तक क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने के कारण एक बार फिर से ग्रामीणों क्षेत्र के अधिकांश रूट बंद हो गए हैं। ठियोग-हाटकोटी शिमला मार्ग पर वीरवार शाम तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी लेकिन एक बार फिर से भारी बर्फबारी होने के कारण मार्ग पर फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

बर्फबारी होने कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। परिवहन निगम की बसें भी नहीं चल पा रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार शाम तक 60 प्रतिशत ग्रामीण रूटों को वाहनों की आवाजाही के बहाल कर दिया था। अब फिर बर्फबारी होने के कारण एक बार फिर से लोनिवि को बर्फ हटाने का कार्य करना पड़ेगा। बर्फबारी में बस सेवाएं प्रभावित होने से जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि एक बार फिर से भारी बर्फबारी हुई है। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के रूट बंद हो गए हैं। मुख्य मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें