फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता, अंजली और कनिषिका ने भाषण स्पर्धा में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्वेता, अंजली और कनिष्का ने जीती भाषण स्पर्धा
विज्ञापन

दत्तनगर स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं पूर्ण राज्यत्व दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंच का संचालन हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की महिला कार्यक्रम अधिकारी हर्ष प्रभा ने बताया कि स्कूल परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर भाषण प्रतिस्पर्धा, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के डीपीए चेतन शर्मा ने मतदाता दिवस की महत्ता बताई और मतदान प्रक्रिया के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वहीं इस दौरान से मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई। मुख्य अतिथि ने भाषण स्पर्धा में श्वेता, अंजली और कनिष्का शर्मा, नारा लेखन में मीनाक्षी, अभिषेक शर्मा और बृजेश, चित्रकला में सुनील, दीपक और प्रियांशु को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि निशा कुमारी ने अपने संबोधन में समस्त छात्रों को मतदाता दिवस एवं पूर्ण राज्यत्व दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पूर्ण ईमानदारी और कड़ी मेहनत से वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक अश्वनी डमालू, बिंदू कश्यप, रामकुमार, बृज लाल, देवेंद्र लक्टू, श्यामदत्त शर्मा, यज्ञ दत्त, संदीप मेहता, राजेश, कलावती, नीरू शर्मा, देशन नेगी, सुंदर लता, नमन वश्ष्टि, विद्या देवी, हरपाल, अनुरक्षा शर्मा और भुमेश्वर दत्त सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें