फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में तीन दिन बाद बहाल एनएच फिर हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों बाद निचले इलाकों में भी हुआ हिमपात
विज्ञापन

नारकंडा में तीन दिन बाद बहाल एनएच फिर से हुआ बंद
रामपुर से वाया धामी भेजी जा रही हैं शिमला के लिए बसें
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन रामपुर बुशहर। तीन दिनों के बाद एनएच प्राधिकरण की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच बहाल करने के बाद शुक्रवार को फिर से बर्फबारी के चलते नारकंडा में वाहनों के पहिये थम गए हैं। नारकंडा में शुक्रवार को हुए हिमपात के कारण एनएच पांच यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित रहा। रामपुर से शिमला जाने वाले वाहनों को वाया धामी होकर भेजा गया। प्रशासन ने भारी हिमपात वाली सड़कों पर लोगों को गाड़ी न ले जाने की हिदायत दी है।
शुक्रवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ निचले इलाकों में भी बर्फबारी हुई। कुमारसैन के जाबली, कोटगढ़ के भुट्टी सहित बड़ागांव में भी बर्फ गिरी। इन क्षेत्रों में कई वर्षों बाद बर्फबारी हुई है, जिससे यहां के बागवान काफी खुश हैं। नारकंडा में दो फीट, हाटू में तीन, थानाधार में एक फीट, कोटगढ़ में आधा और छबिशि क्षेत्र में डेढ़ फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। संपर्क मार्ग थानाधार, नारकंडा, कोटगढ़, ओडी प्रेमनगर, ओडी मशिनगड़, बड़ागांव कचीनघाटी, शिवान, गलानघाटी, जल-जिम्मुनाला सहित दर्जनों सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं बिजली की आंख मिचौनी पूरे दिन जारी रही। लोग दिनभर परेशान रहे। एनएच प्राधिकरण ने नारकंडा से शिमला और कुमारसैन की ओर विभाग के तीन स्नो कटर और दो जेसीबी मशीनें बर्फ हटाने के काम में जुटी हुई है। बर्फ की मोटी परत होने के कारण सड़क को सुचारु करने में समय लग रहा है। बर्फबारी के कारण शीतलहर चलने से समूचे क्षेत्र को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध मेें एनएच के अधिशाषी अभियंता ठियोग अयूब चौधरी के अनुसार एनएच पर स्नो कटर बर्फ हटाने में लगे हुए हैं। फिसलन वाली जगहों पर रेत डाली जा रही है। एनएच को खोलने को लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। जल्द एनएच यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। वहीं, एसडीओ लोनिवि कुमारसैन गोपाल शर्मा के अनुसार शुक्रवार को संपर्क मार्ग खोलने के लिए मशीनें, रोबोट सहित दर्जनों कर्मचारी कार्य में जुट गए हैं। सड़कों को जल्द खोलने के विभाग प्रयास कर रहा है। उन्होंने अपील की है कि वाहन चालक जबरदस्ती वाहनों को बर्फ में न चलाएं, जब तक रेत नहीं डाली जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें