फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-रोहड़ू मार्ग पर बहाल नहीं हुआ यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। वीरवार को भी शिमला राज्य मार्ग पर निगम की बस सेवाएं ठप रहीं। मुख्य मार्ग पूरी तरह से वाहनों के लिए बहाल नहीं हो सका है। ग्रामीण क्षेत्रों के 60 प्रतिशत रूटों पर भी निगम की बस सेवाएं बंद पड़ी हुई हैं। बर्फबारी के तीसरे दिन वीरवार को मात्र 40 प्रतिशत ग्रामीणों रूटों पर ही बस सेवाएं बहाल हो सकी हैं। निगम के रोहड़ू डिपो की पांच बसें अभी भी रुटों पर ही फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

शिमला राज्य मार्ग पर लोनिवि ने बर्फ तो साफ कर दी है लेकिन वीरवार को मार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका। जिस कारण निगम की बस सेवाएं शिमला के लिए नहीं चल पाई। निगम के कुल 60 प्रतिशत ग्रामीण रूट बंद पड़े हुए हैं। 40 प्रतिशत ग्रामीण रूटों पर बसें चल रही हैं लेकिन कई रूटों पर बसें आधा ही सफर तय करके वापस आ रही हैं। शिमला के लिए बस सेवा वाया त्यूणी मिनस होते हुए भेजी जा रही है। पथ परिवहन रोहड़ू डिपो की पांच बसें मार्ग पर ही फंसी हुई हैं। मंढोल, झड़ाशली और सुंगरी रूटों पर बसें फंसी हुई हैं। जिसे अभी तक निकाला नहीं गया है। बर्फबारी में बस सेवाएं प्रभावित होने से जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
इस संबंध में पथ परिवहन निगम रोहडू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि वाया खड़ापत्थर शिमला राज्य मार्ग बहाल करने के अभी तक निगम को लोनिवि की ओर से कोई भी क्लीयरेंस नहीं मिली है। जिसके कारण मार्ग पर बसें नहीं चल रही है। 60 प्रतिशत ग्रामीण रूट अभी बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें