फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी की छह पंचायतों में देर रात से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के ननखड़ी क्षेत्र में देर शाम से छह पंचायतों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बर्फबारी और बारिश के चलते देर से बिजली गुल होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में रात गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ननखड़ी तहसील के ग्राम पंचायत जाहू, खूनी पनौली, खडांहण, गाहन, अड्डू, बगलती में सोमवार देर रात 8:00 बजे से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। पर्यावरण विकास संस्थान ननखड़ी के अध्यक्ष राजेश खुंद, उपप्रधान जाहू कुलदीप ठाकुर, मनदीप, राजेंद्र श्याम, मंजीत, नरेंद्र, विक्की चौहान सतपाल मेहता, नीटू, पप्पी, हेमराज, सुनील, राजू राम और महेंद्र सिंह ने प्रशासन से बिजली की आपूर्ति को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में एसडीओ सर्कल बिजली बोर्ड रामपुर कुक्कू शर्मा ने कहा कि तूफान के कारण और भारी बर्फ के कारण लाइन में फॉल्ट आ गया जिसके चलते बिजली आपूर्ति बंद हुई है। जल्द समस्या को दुरुस्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें