फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटगढ़ टीम के नाम रही क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। दत्तनगर पंचायत के युवक मंडल भद्राश की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कोटगढ़ टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर दत्तनगर पंचायत उप प्रधान बिटम कायथ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव जोनी कायथ और बूथ अध्यक्ष निशांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवक मंडल भद्राश की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला कोटगढ़ और आयोजक भद्राश टीम के बीच हुआ। कोटगढ़ टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 75 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भद्राश की टीम ने निर्धारित ओवर में 75 रन बनाकर मैच को ड्रॉ कर दिया। इसके बाद सुपर ओवर करवाया गया। भद्राश की टीम ने सुपर ओवर में पहले खेलते हुए 1 ओवर में 4 रन का लक्ष्य रखा, जबकि कोटगढ़ की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर प्रतियोगिता के विजेता का खिताब हासिल किया। समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने प्रथम रही कोटगढ़ की टीम को 22 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उप विजेता टीम को 10 हजार और ट्रॉफी से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने ऐच्छिक निधि से आयोजक युवक मंडल को 41 सौ राशि दी। इस मौके पर आयोजक कमेटी प्रधान लक्की जिष्टू, हैरी, प्रदीप ठाकुर सहित युवक मंडल सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें