फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी विभाग बांट रहा खराब किस्म के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के बागवानी विभाग कार्यालय की ओर से बांटे जा रहे सेब के पौधों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय बागवानों ने प्रश्न चिन्ह लगाया है। बागवानों का आरोप है कि विभाग घटिया किस्म के पौधे बांट रहा है, न तो पौधे पर्याप्त मात्रा में मिल रहे हैं और न ही उनकी गुणवत्ता सही है। ऐेसे में वे बाजार से महंगे दामों पर पौधे खरीदने के लिए मजबूर हैं।
स्थानीय बागबान राकेश ठाकुर, फकीर चंद शर्मा, भोला दत्त और चेत राम सहित अन्य बागवानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो बागवानी विभाग पौधे पर्याप्त मात्रा में नहीं दे पा रहा है, वहीं जो पौधे विभाग द्वारा बांटे जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता भी सही नहीं है। पौधों की जड़ें खराब हैं, जिस वजह से पौधे के कामयाब होने पर संशय जताया जा रहा है। बागवानों का कहना है कि भले ही ये पौधे उन्हें कम मूल्य में मिल रहे हैं, लेकिन इनकी किस्म और गुणवत्ता ठीक न होने के चलते उन्हें मजबूरी में बाजार से मंहगे दामों पर पौधे खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आनी क्षेत्र के बागबान अधिकतर सेब की फसल पर ही निर्भर हैं। लिहाजा सेब की अच्छी किस्म के पौधों का अभी से लगाया जाना अति आवश्यक है। बागवानी विभाग के इस तरह से खराब किस्म के पौधों का विक्रय करना बागवानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बागवानों ने विभाग से मांग की है कि उन्हें समय रहते बेहतर किस्म के पौधे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाए जाए, जिससे उनका नुकसान न हो।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध मेें बागबानी विभाग के एसएमएस दीप राम ने मामले पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि बागबानों को पौधों की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। जहां तक पर्याप्त मात्रा में पौधे न मिलने की बात है तो उसके लिए पहले किसी ने भी डिमांड नहीं की थी। फिर भी पहले बागवानों को काफी हद तक पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें