फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगूणी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जगूणी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

क्षेत्र की करीब तीन दर्जन टीमें दमखम दिखाएंगी
युवक मंडल जगूणी ने जीता उद्घाटन मैच
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली के जगूूणी में मां शिकारी क्लब युवक मंडल की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर चंद राम जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवक मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मां शिकारी युवक मंडल और माध्यमिक पाठशाला जगूणी के मध्य खेला गया, जिसमें युवक मंडल जगूणी ने विजय हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। युवा मंडल प्रधान एलडी जोशी के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब तीन दर्जन टीमें दमखम दिखाएंगी। विजेता टीम को 45 हजार रुपये की नगद राशि और उप विजेता टीम को 22 हजार राशि से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी को 10 हजार रुपये राशि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भेंट स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर वार्ड पंच लक्ष्मी नंद जोशी, युवक मंडल सचिव सुभाष जोशी, जगदीश, सेवा राम, श्याम पति, चंद्रा, निशा, कमलेश और चिंतामणी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें