तकलेच (रामपुर बुशहर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने काशापाठ-मुनिश जोन की कमान सौंपी सर्वसहमति से बसंत लाल को सौंपी है। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष ज्ञान मेहता के आदेशों के अनुसार काशापाठ-मुनिश जोन पर्यवेक्षक कृष्ण गोपाल, खेल चंद नेगी और सरोजनी ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
शेष कार्यकारिणी में ब्रह्मानंद साहनी और दिनेश को उपाध्यक्ष, शंकर दास ठाकुर और पुष्पा को महासचिव, वीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और चंद्र मोहन जैन को प्रेस सचिव चुना गया। ब्लॉक कांग्रेस प्रेस सचिव ध्रुव शर्मा ने बताया कि रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की ग्रामीण स्तरीय जोन कमेटियों का गठन हो चुका है। जल्द ही शहरी जोन में भी कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन का कुनबा बढ़ेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में रामपुर कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पद्म दास नेगी, नरेण दास, सैन राम, सुचर सिंह, नोड़ू राम, सतपाल, हरी सिंह, राजपाल और श्याम लाल सहित जोन के सदस्य मौजूद रहे।