फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा। प्रशासन ने बाजार में अवैध कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। सरकारी जमीन खाली करने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू दी है। लोक निर्माण विभाग ने नेरवा बाजार में मशीनें लगा कर कुछ लोगों द्वारा खाली की गई जमीन से मलबा हटाया। इस मौके पर पुलिस टीम के साथ तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग व प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अवैध कब्जाधारक खुद कब्जे खाली करें अन्यथा विभाग द्वारा मशीनरी लगा कर कब्जे हटा दिए जाएंगे। यदि विभाग को कब्जे हटाने पड़े तो इनको हटाने का खर्च भी संबंधित व्यक्ति से ही वसूला जाएगा। प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए कुछ लोगों ने खुद ही सरकारी भूमि खाली कर दी है। हालांकि अब भी कुछ सरकारी जमीन पर कब्जा किए बैठे हैं। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा और सहायक अभियंता लोक निर्माण उपमंडल नेरवा के अनुसार अवैध कब्जाधारकों को दिया गया समय समाप्त हो चुका है। अब विभाग ने अवैध कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। नेरवा में सरकारी भूमि को पूरी तरह खाली करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें