फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेमा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तकलेच (रामपुर बुशहर)। तकलेच टीम के पेमा ने ताबड़तोड़ अर्द्ध शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलवाई। नवयुवक मंडल तकलेच की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर तकलेच ने करेरी को मात देकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कृषि सलाहकार समिति के चेयरमैन और महामंत्री भाजपा मंडल रामपुर अनिल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष तकलेच डिंपल वजीर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
युवक मंडल प्रधान अजय घोष ने मुख्यातिथि का प्रतियोगिता में पहुंचने पर स्वागत किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तकलेच टीम और करेरी टीम के बीच खेला गया। तकलेच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। तकलेच की ओर से पेमा ने बेहतरीन 52 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। जवाबी पारी खेलने उतरी करेरी की टीम 60 रन पर ही ढेर हो गई। मुख्य अतिथि ने विजेता तकलेच टीम को 11 हजार, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 55 सौ रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनिल चौहान ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवक मंडल को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर किन्नू पंचायत प्रधान यशपाल चौहान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय कायथ, ग्राम केंद्र अध्यक्ष नोगली रमेश मेहता, पूर्व प्रधान सरपारा बीना परमार, पूर्व प्रधान लबाना-सदाना राज कुमारी, मंडल सचिव आशा देवी, महामंत्री ग्राम केंद्र तकलेच धर्मपाल, गुमान, अविनाश, एचआर शर्मा और हैप्पी जिहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें