फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के खवांगी में दो मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला की खवांगी पंचायत में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान में आग लग गई। आगजनी की घटना से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आगजनी से किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4 बजे भीष्म सिंह, पुत्र सरदारा सिंह, गांव खवांगी के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। मकान में कुल 5 कमरे थे, जो पूरी तरह से जल गए हैं। मकान में नेपाली मूल के 4 किराएदार रहते थे। जब एक कमरे में आग लगी, तो किराएदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। किराएदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आगजनी की घटना पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कल्पा प्रेम सरिता और फील्ड पटवारी उरज्ञान दोर्जे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में मकान और सामान सहित लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है। एसडीएम कल्पा अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत जारी की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें