लोस चुनाव के लिए कसी कमर
अनुसूचित जाति विभाग आनी ने बैठक कर बनाई रणनीति
दलित शक्ति कार्यक्रम पर विशेष रूप से की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। अनुसूचित जाति विभाग आनी की बैैठक लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक अनुसूचित जाति विभाग आनी के अध्यक्ष चेत राम भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संविधान से स्वाभिमान और दलित शक्ति कार्यक्रम पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
अध्यक्ष चेत राम भारती ने बताया कि भाजपा सरकार ने हाल ही मेें कानून में जो छेड़छाड़ कर उसे कमजोर करने की कोशिश की है, अनुसूचित विभाग इसका पुरजोर विरोध करता है। केंद्र की भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव के लिए अभी से तैयार रहना होगा। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी ब्लॉक कांग्रेस आनी परस राम, सेवा दल के अध्यक्ष राम लाल आजाद, अनुसूचित जाति विभाग आनी के उपाध्यक्ष किशोरी लाल, महासचिव भाग चंद सोनी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, मुख्य सलाहकार तेज राम सोनी, सलाहकार भोगी राम जोशी, उपाध्यक्ष मोती राम सिंह, कुर्मदत्त, जिया लाल, माठु राम, राकेश कुमार, रोशन लाल, जोवन दास, हेत राम, मोहन लाल, चुनी लाल सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।