प्रेम को सौंपा समिति के सलाहकार का पद
नोगवैली कांग्रेस जोन की कार्यकारिणी का विस्तार
भवानी दत्त और भोगाराम चुने गए सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। नोगवैली कांग्रेस जोन की बैठक में सर्वसहमति से त्रिसदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया। नोगवैली कांग्रेस जोन अध्यक्ष पवन हुडन ने कहा कि प्रेमलाल नेगी को समिति का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं भवानी दत्त शर्मा और भोगाराम शर्मा को समिति का सदस्य चुना गया है। बैठक सोमवार को सर्किट हाउस रामपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष विजय कनैन ने की।
बैठक में सर्वसहमति से त्रिसदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया। नोगवैली कांग्रेस जोन अध्यक्ष पवन हुडन ने कहा कि नोगवैली कांग्रेस जोन का कुनबा बढ़ाया जा रहा है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके। वहीं इस अवसर पर डंसा पंचायत प्रधान पद्मा कुमारी, निरंजन शर्मा, रोशन लाल, तिलक, आत्मा राम, कृष्ण नेगी, अभिषेक शर्मा, महेश नेगी, हरदेव, तारा सिंह राणा, दुष्यंत मेहता अैार सुशील सहित अन्य मौजूद रहे।