फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का क्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छितकुल, रक्षम सहित जिले की ऊंची चोटियों में 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट आवाजाही के लिए बाधित
शिमला जिले के काशापाट, नारकंडा और आउटर सिराज में हिमपात
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/सांगला/रिकांगपिओ/आनी/कुमारसैन। रामपुर क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। शिमला को वाहनों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर हो रही है। नारकंडा में एनएच-5 बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। वहीं जलोड़ी जोत में भी 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी होने के कारण आनी और निरमंड तहसील का संपर्क जिला मुख्यालय कुल्लू से कट गया है।
रामपुर रोहड़ू मार्ग पर भी नरैण, चौकानाला में मार्ग बाधित होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। इसके अलावा उपमंडल के ग्रामीण इलाकों में भी जहां तक संभव है बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जनजातीय जिला किन्नौर में हिमपात का दौर जारी है। शुक्रवार रात से मौसम में हुई तबदीली के बाद समूचा ऊपरी हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों में 15 से 30 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। अभी भी जिले में हिमपात का दौर जारी है। शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों, आउटर सिराज सहित 15/20 क्षेत्र के इलाकों में शनिवार रात से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।
किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात से बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को किन्नौर जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 0.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जिले के कल्पा, रोघी, पांगी, पूनंग, चगांव, यूला, पानवी, तरांडा, छोटा कंबा, नाथपा, भावावैली के कटगांव, काफनू, सांगला, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रारंग, मूरंग, ठंगी, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, लियो, हांगो, चांगो, रौपावैली, यंगथंग, शलखर में 15 से 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि अभी भी इन इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। रविवार को शिमला जिले के नारंकडा, काशापाट, सराहन, नरैण, बाहली, 15/20 क्षेत्र, कुल्लू जिले के आउटर सिराज की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होती रही।
बाक्स
बर्फबारी के कारण ग्रामीण रूटों पर थमे वाहनों के पहिये
शनिवार रात से हो रहे बर्फबारी और बारिश के कारण किन्नौर जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप रही। ग्रामीण रूटों में बर्फबारी और फिसलन के कारण वाहन आधे रास्ते तक ही भेजे गए। रिकांगपिओ डिपो की 2 बसें काफनू, 1 बस हंगरंग, 1 बस समदू और 1 बस काजा में फंस गई है। बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले के कल्पा, रोघी, पांगी, छितकुल, बटसेरी, चांसू, लिप्पा, आसरंग, ठंगी, कुन्नोचारंग, नेसंग, रोपा, रिस्पा, लियो, हांगो, सांगला सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर निगम के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही।
परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने बताया कि बर्फबारी और फिसलन होने के कारण अधिकांश ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण रूट बहाल होते ही बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
रामपुर परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि रामपुर से रोहड़ू, कुल्लू और ननखड़ी की ओर वाहनों को नहीं भेजा जा रहा है। ग्रामीण रूटों में भी जहां तक संभव है निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आरएल चौहान और एक्सईएन कल्पा वीरेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बर्फ को हटाने के लिए 12 मशीनों और दर्जनों मजदूरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें