फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहन में सीजन का पहला हिमपात, बागवान और पर्यटक खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहन में सीजन का पहला हिमपात, बागवान और पर्यटक खुश
विज्ञापन

नारकंडा स्थित धोमड़ी स्लोप में जगी स्कीइंग की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी/कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी सराहन में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, वहीं निचले इलाकों में बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। सराहन में सीजन की पहली बर्फबारी से बागवानों और पर्यटकों के चेहरों पर रौनक है। नवंबर और दिसंबर माह से बारिश और बर्फ का इंतजार कर रहे लोगों ने रविवार को हुई बर्फबारी से राहत पाई है।
रविवार को सराहन में पर्यटकों और लोगों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। सराहन में पर्यटक मां भीमाकाली मंदिर और यहां की सुंदरता का नजारा देखने हर साल देश-विदेश से पहुंचते हैं। सराहन में करीब पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। नारकंडा और सराहन क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होने से किसान-बागवान तौलिए और जमीन में अनाज बीजने का कार्य शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारकंडा में समय रहते हिमपात होने से धोमड़ी में जल्द ही स्कीइंग होने की आस जगी है। बर्फबारी के बाद नारकंडा में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। नारकंडा में बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बाधित हो गया है और वाहनों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। वहीं, नारकंडा-थानाधार, टिक्कर-ननखड़ी और बाघी सड़क भी हिमपात के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें