फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेपुटेशन पर प्राध्यापकों को भेजा तो होगा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में शुरू की गई एमएससी कक्षाओं को बंद करने की साजिश रच रही है। कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रामपुर कॉलेज में पहले ही शिक्षकों की कमी चल रही है, बावजूद इसके कॉलेज से तीन अहम विषयों के शिक्षकों को डेपुटेशन पर आनी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज से फिजिक्स, सोशोलॉजी और इकॉनोमिक्स के शिक्षकों को तीन दिन रामपुर और तीन दिन आनी कॉलेज में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। प्रदेश विवि से भी अधिक रामपुर कॉलेज के छात्रों की संख्या है और यहां 13 कक्षाओं में एमए और एमएससी करने की सुविधा उपलब्ध है। इस कॉलेज से प्रदेश के चार जिलों शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले के छात्र छात्राओं को लाभ मिल रहा है। एनएसयूआई इकाई ने चेताया कि यदि पीजी कॉलेज रामपुर से शिक्षकों का डेपुटेशन बंद नहीं किया गया और कॉलेज रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को जल्द नहीं भरा गया तो एनएसयूआई इसको लेकर एक व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। छात्रों के हितों से खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। जल्द ही एनएसयूआई इस मांग को लेकर चक्का जाम करेगी। इस मौके पर युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी धु्रव शर्मा, अजय राणा, अश्वनी शर्मा, सूरज, संतोष कायथ, हिमांशु, पुनीत और साहिल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें