फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचवीर चतरखंड देवता के जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। नरैण पंचायत के पंचवीर चतरखंड देवता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से देवता के दीदार और उनका आशीर्वाद लेने के लिए ब्रांदली में हजारों श्रद्धालु सुबह सवेरे ही पंचवीर मंदिर परिसर में जुटने शुरू हो गए। देव आस्था के आगे कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पाई। बुधवार को पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के समक्ष हजारों लोग नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आसमान से बर्फ की हल्के-हल्के बर्फ के फाहे भी गिरे, लेकिन श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं देखने को मिली। देवता के दर्शनों के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।
पंचवीर चतरखंड देवता साहिब के जन्मदिवस को मनाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। स्थानीय ग्रामीण और देवता पर आस्था रखने वाले लोग देवता साहिब का जन्मदिन मनाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आस्था है कि देवता साहिब के जन्मदिवस पर मंदिर परिसर में हाजिरी भरने वालों के जीवन में सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। देवता पंचवीर भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते और उन्हें अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता साहिब चतरखंड के गूर प्रताप पालसरा, मोतमीन डॉ. केदार, कारदार राजीव देष्टा, खजांची कृष्ण लाल, इंद्रजीत, संदीप भलूनी, विकास जिंटा, रोनी चौहान और देवेंद्र पौंड के अनुसार पंचवीर चतरखंड देवता साहिब का जन्मदिवस कई दशकों से मंदिर परिसर में मनाया जाता है। ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु देवता के जन्मदिवस को मनाने के लिए एक रात पहले ही पहुंच जाते हैं। धार्मिक आस्था और देव परंपरा के साथ आज भी देवता साहिब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाता है। जन्मदिवस पर बुधवार को दिनभर वाद्ययंत्रों की धुनों पर श्रद्धालु और देवलु झूमते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें