फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज कुमारी को मिला बेस्ट स्टूडेंट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोज को मिला बेस्ट स्टूडेंट का खिताब
विज्ञापन

बागीपुल में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। गोल्डन इंस्ट्च्ियूट ऑफ टेक्नोलॉजी बागीपुल में सालाना समारोह की धूम रही। कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र के कॉडिनेटर मुकेश मेहरा विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। संस्थान के प्रबंधक भाग चंद संदीप ने साल भर की विभिन्न गतिविधियों को लोगों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने लोकनृत्य, एकल गान, समूह गान, डांडिया, भाषण, पंजाबी डांस और हरियाणवी डांस सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया। मुख्यातिथि ने साल भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सरोज कुमारी को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा। आकृति बंसल, प्रतिभा, रणजीता, बवीता, ममता, शारदा, सुनील, हीना, दीपा जोशी, साक्षी, सुनीता, सुमन, प्रदीप, खेलु राम, जनका, शशि, रमेश, निखिल, सपना, राजू, गिरजा, वीना, पंकज, हीरा लाल, डोला राम, मनोज, सुमनलता, सुनीता ठाकुर, सरस्वती और रंजना सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें