कोटखाई। कोटखाई बाजार के समीप कार हादसे में युवक की मौत हो गई। नेहरा गांव का राहुल (32) बीडीओ कार्यालय ठियोग में तैनात था। सोमवार सुबह हादसे का पता लोगों को चला। पुलिस ने शव का कोटखाई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहरा घाटी के राहुल की कार सोमवार सुबह कोटखाई बाजार के समीप दुर्घटनाग्रस्त मिली। लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा कि युवक शिमला की ओर से घर जा रहा था। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्राथमिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित हो गई और युवक हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। कोटखाई के थाना प्रभारी परमजीत सेन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा नेहरा घाटी निवासी युवक राहुल चौहान बीडीओ कार्यालय ठियोग में तैनात था।