फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डंसा (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डंसा पंचायत प्रधान पद्मा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ‘अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती’ के अंतर्गत विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया। स्कूल के अतुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से नवाजा गया।

वार्षिक समारोह की शुरूआत स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। प्रधानाचार्य आशा नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल द्वारा वर्ष भर की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से नशे की कुरीति से दूर रहकर एक स्वस्थ्य और स्वच्छ समाज के निर्माण करने की अपील की। स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी और किन्नौरी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों से जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बने का संदेश दिया। सम्मानित होने वाले मेधावियों में साक्षी, प्रीति, रीतिका, कुसुम, मुस्कान, मंजू और रोबिन सहित कई अन्य मेधावी शामिल रहे। इस मौके उपप्रधान डंसा पंचायत बिशंबर दास, पूर्ण चंद, लक्ष्मी नंद, राकेश नेगी, शिशी राम, संगीता, कमलेश, विद्यार्थियों के अभिभावक और स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें